फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बच्चे ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप, लगाया इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कस्बा चौमुहां के एक मेडिकल स्टोर में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएमओ के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर संचालक को नोटिस दिया है। मेडिकल से दो दवाओं के नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन

चौमुहां के एक मेडिकल स्टोर पर बच्चे द्वारा मरीज का उपचार किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चौमुहां के मेडिकल स्टोर के अंदर बिछे तख्त पर लेटे एक मरीज को ड्रिप लग रही थी, तभी लगभग 12 वर्ष का एक बच्चा आया और एंपुल से इंजेक्शन भरकर ड्रिप लगा दी। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम कुमार एवं चौमुहां के नोडल चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी को जांच करने को कहा।
जांच करने पहुंची संयुक्त टीम को मेडिकल स्टोर का शटर बंद मिला। टीम ने मेडिकल स्टोर के संचालक सुरेश चंद्र से संपर्क किया। मेडिकल स्टोर खुलवाकर जांच पड़ताल की। मेडिकल में कमियां मिलने के साथ ही दो दवाओं के संदिग्धता के आधार पर नमूने लिए, साथ ही दवाओं के क्रय-विक्रय के बिल भी तलब किए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस देकर इस मामले में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि चौमुहां में सिसोदिया मेडिकल स्टोर में बच्चे द्वार मरीज का उपचार करने का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ के निर्देश जांच की जा रही है। संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उसे 15 दिन में जवाब देना है। इस मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर में उपचार करना गैर कानूनी है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें