फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन परिवर्तन को कोर्ट में चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड कमेटी के दर्शन परिवर्तन के निर्णय को सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में चुनौती दी है। साथ ही मंदिर दर्शन के बढ़ाए समय को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

मथुरा के डीग गेट निवासी दीपक शर्मा एडवोकेट, गिरधारी लाल शर्मा एडवोकेट तथा डैंपियर नगर निवासी संजय हरियाणा ने शुक्रवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है उसे मंदिर के प्रबंधन संबंधी अधिकार दिए हैं, लेकिन हाईपावर्ड कमेटी को मंदिर की परंपरा और सेवा पूजन में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है। इसके बाद भी बांकेबिहारी के दर्शनों का समय बदल दिया है। चूंकि ठाकुर जी की पूजा प्राचीन पद्धति और मर्यादा के साथ होती है। मान्यता है कि ठाकुर बांके बिहारी रात में निधिवन में रास रचाने जाते हैं। इसलिए उनको सुबह जल्दी नहीं उठाया जाता है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला के दर्शन नहीं होते हैं। क्योंकि ठाकुर जी रास रचा कर थक जाते हैं और विश्राम करते हैं। दर्शन के समय में परिवर्तन से ठाकुर जी के हित प्रभावित होंगे और उन्हें परेशानी होगी। इसलिए इस फैसले को निरस्त करना आवश्यक है। सोमवार की दोपहर 2 बजे कोर्ट में अर्जी पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें