फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केंद्र व्यवस्थापक एक घंटे पहले खोलेंगे स्ट्रांग रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्र पर बनने वाले स्ट्रांग रूम को परीक्षा से एक घंटे पहले खोलने के निर्देश दिए हैं। यहां डबल लॉक अलमारी को खोलने व सील करने की प्रक्रिया केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट (तीनों) की उपस्थिति में ही होगी। स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का मोबाइल फोन लेकर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 120 केंद्रों पर परीक्षा से तीन दिन पहले स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। स्ट्रांग रूम में लोहे की तीन-तीन डबल लाॅक की अलमारी रखी जाएंगी। परीक्षा कक्ष की तरह स्ट्रांग रूम में भी वॉयस रिकॉर्डर, नाइट विजन युक्त सीसीटीवी लगेंगे। इसके साथ ही 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा कर्मी की तैनाती रहेगी। प्रश्न पत्रों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। लॉग बुक रजिस्टर रखा जाएगा। जितनी बार स्ट्रांग रूम खोला जाएगा, लाॅग बुक में इसकी एंट्री दर्ज की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को इसकी रिकॉर्डिंग कर वीडियो व्हाट्सएप पर डीआईओएस को भेजनी होगी। अगर प्रश्न पत्र लीक होने की कोई शिकायत मिलती है तो इसी रिकार्डिंग से सत्यापन किया जाएगा। स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें