फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज चौरासी कोस यात्रा श्रद्धा और भक्ति से सराबोर

विज्ञापन
ब्रज चौरासी कोस यात्रा के द्वितीय दिवस के मौके पर श्रद्धालु
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वच्छ ब्रज–पावन ब्रज संकल्प के साथ आयोजित ब्रज चौरासी कोस यात्रा का द्वितीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन एवं संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन

द्वितीय दिवस में श्रद्धालुओं ने कुंभनदास बैठक, चंद्र सरोवर, चतुर्भुज नारायण मंदिर, एटा कदंब, श्याम बिहारी, श्रीनाथ जी, गुलाल कुंड तथा दान घाटी (मुखारबिंद) सहित अनेक पौराणिक स्थलों के दर्शन किए। पंडित मोहित गोस्वामी ने स्थलों के पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। संयोजक नितिन अग्रवाल, आशीष गर्ग ने बताया गुलाल कुंड पर गुलाल वितरण के साथ ब्रज होली का आनंद लिया गया। चंद्रशेखर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित, शिखा, भारत भूषण, चारु, हेमंत, अंकुर, ऋतु, अनूप, अनीषा, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें