फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुबह टहलने निकले बच्चों को अज्ञात वाहन ने रौंदा...एक की माैके पर ही मौत, तीन घायल

Wed, 24 Dec 2025 10:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। टहलने निकले बच्चों को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। इसमें एक बच्चे की माैके पर ही माैत हो गई। तीन बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में सुबह पांच बजे टहलने निकले चार बच्चों को वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक की मृत्यु हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और वाहन की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र के मायापुरी बालाजीपुरम निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा माधव (10) पड़ोसी साथी गोविंद, सचिन और लक्ष्य के साथ प्रतिदिन की तरह बुधवार पांच बजे हाईवे के सर्विस रोड पर टहल रहे थे। इस दौरान टेकमैन सिटी के निकट वाहन की चपेट में आ गए। माधव की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गोविंद, सचिन और लक्ष्य घायल हो गए। 

आसपास के लोगों ने सड़क पर बच्चों को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने परिजन को सूचना और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही वाहन की शिनाख्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें