फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार दिन बाद मिला यमुना में डूबे बालक का शव

विज्ञापन
मथुरा। यमुना में डूबे मनोहर का फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में रविवार को नहाने के दौरान यमुना में डूबे बालक का शव चार दिन बाद बुधवार को मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

हाथरस के सहपऊ के होली मोहल्ला एवं हाल महावन के गोकुल निवासी राजू ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करते हैं। रविवार को वह किसी काम से दिल्ली गए थे। इसी बीच उनका सबसे छोटा बेटा मनोहर (10) अपने दोस्त के साथ गोकुल के ठकुरानी घाट पर यमुना में स्नान करने के लिए चला गया।
यहां लोगों ने दो बच्चों को यमुना में नहाते देखा तो उन्हें भगा दिया। इसके बाद दोनों किला घाट पर पहुंचे और यमुना में नहाने लगे। इसी दौरान राजू का पैर फिसला और वह यमुना में डूब गया। यह देख उसके साथ स्नान कर रहा बालक डर गया और भागकर घर पहुंच गया। बालक ने शाम को अपने परिवार को बताया। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली। वह दिल्ली से रात 10 बजे गोकुल पहुंचे। इससे पहले पुलिस को जानकारी हो गई तो वह बालक को खोजने में जुट गए।
विज्ञापन

चार दिन बाद बुधवार की सुबह बालक का शव चिंताहरण महादेव और ब्रह्माण घाट के बीच करीब पांच किलोमीटर दूर मिला। राजू ने बताया कि उनके बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था और अन्य बच्चों की तुलना में पढ़ने में काफी होशियार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें