फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अकेली रह रही वृद्ध महिला का शव कमरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। शहर के इस्कॉन मंदिर के समीप स्थित शौरे वाले की धर्मशाला में उस समय खलबली मच गई जब एक कमरे से खून निकलते देखा। उन्होंने तत्काल ही सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा खुलवाया तो कमरे में वृद्ध महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। फोरेंसिक टीम भी आ गई और उसने जांच के लिए कई नमूने लिए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान वैगन्गला ललिता (90) पत्नी स्व. नरेंद्र दास के रूप में हुई है, जो वर्ष 2018 से लीज डीड पर धर्मशाला के कमरा संख्या 15सी में अकेले रह रही थीं। धर्मशाला के मैनेजर जितेंद्र पाठक ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे से खून बह रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एफएसएल विशेषज्ञों की मौजूदगी में कमरे को खोला। कमरे के अंदर वृद्धा का शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें