फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना में डूबे किशोर का शव 30 घंटे बाद बरामद

विज्ञापन
फोटो फाईल मृतक हरिओम परिजनों द्वारा प्राप्त
विज्ञापन
महावन। गोकुल में यमुना स्नान के दौरान डूबे किशोर का शव 30 घंटे बाद बरामद किया गया है। थाना महावन क्षेत्र के ठकुरानी घाट पर शनिवार सुबह मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के वाजपुर गांव निवासी रेवाराम अपने परिवार के साथ स्नान कर रहे थे। इसी दौरान उनका इकलौता पुत्र हरिओम अचानक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना महावन पुलिस ने पीएसी व एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। संयुक्त टीम ने लगातार 30 घंटे तक यमुना में सर्च ऑपरेशन चलाया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे किशोर का शव घटना स्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर यमुना में उतराता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्राधिकारी महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


20 घंटे बाद यमुना में मिला कृष्णकांत का शव
मथुरा। बेटी से बात करते हुए यमुना में छलांग लगाने वाले युवक का शव एसडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीम ने 20 घंटे बाद यमुना से बरामद किया है। परिवारिक विवाद के कारण शनिवार को युवक ने यमुना में छलांग लगा दी थी।
हाईवे के गणेशरा कॉलोनी के निकट केशव कुंज निवासी कृष्णकांत उर्फ कन्हैया (35) कहचरी में किसी अधिवक्ता के यहां मुंशी का कार्य करते थे। शनिवार को उनके घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी से आहत होकर वह जमुनापार ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकल गए। लक्ष्मीनगर पुल पर पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को कॉल किया और फिर छलांग लगा दी। तभी से एसडीआरएफ और पीएसी की संयुक्त टीम उनकी तलाश में जुटी थी। करीब 20 घंटे बाद रविवार को सुबह 7 बजे युवक का शव घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर बरामद किया है। सीओ पीतम पाल का कहना कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें