फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विपक्ष को दबाकर जनता का हक मारना चाहती है भाजपा सरकार

विज्ञापन
मथुरा। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ रिपोर्ट होने पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने और नाकामियों को छुपाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आदेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि 10 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में वाराणसी में जलभराव, ध्वस्त सीवर, पीड़ित दुकानदार समेत अन्य समस्याओं को लेकर पोल खोल पदयात्रा निकाली थी। इस पर सरकार के इशारे पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।
उन्होंने कहा है कि विपक्ष की आवाज दबाकर तानाशाह सरकार जनता के हक को मारना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी ऐसा नहीं होने देंगे। काशी की घटना के बाद मंगलवार को वह दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी की और एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर एफआईआर को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, अबरार कुरैशी, आदित्य तिवारी, अशोक निषाद, बलवीर सिंह, अश्वनी शुक्ला, आशुतोष भारद्वाज, हाशिम, प्रेम शंकर, रूपा लवानियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें