फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महंगाई की मिठास... चीनी कम कर रही स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। त्योहारी सीजन में चीनी के बढ़ते दाम ब्रजवासियों की मिठास को कर सकते हैं। एक सप्ताह में चीनी पर 15 से 20 रुपये प्रति किलो. की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। घरेलू बाजारों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सप्लाई की कमी और कीमतों में तेजी देखी गई है। ग्लोबल मार्केट में कच्ची चीनी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सफेद चीनी के दाम करीब 15 महीने में उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के साथ-साथ मिठाई कारोबार से जुड़े व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों में चीनी के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। जून और जुलाई में चीनी का थोक भाव 4400 रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन अगस्त में इसमें अचानक उछाल आ गया और कीमत 5900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। महज दो महीने में चीनी के दाम में 1500 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। यानि प्रति किलो. पर 15 रुपये बढ़ गए हैं।
ब्रज क्षेत्र में हजारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से दूध और मिष्ठान व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। ऐसे में बढ़ती कीमतों का सीधा असर मथुरा के प्रसिद्ध मिठाई उद्योग पर पड़ने की आशंका है। करीब साै साल पुरानी चीनी फर्म के मंडी समिति के व्यापारी अनुराग अग्रवाल ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चीनी केवल एक खाद्य पदार्थ नहीं है, बल्कि यह आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। चाय से लेकर मिठाइयों तक हर घर में चीनी का उपयोग होता है। ऐसे में इसकी कीमतों में लगातार वृद्धि आम लोगों के बजट को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, राधाष्टमी, नवरात्र, दशहरा, दिवाली और अन्य धार्मिक आयोजनों के कारण मिठाइयों की मांग बढ़ जाएगी। यदि चीनी की कीमतों में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो मिठाइयों के दाम बढ़ना लगभग तय है।
किराना स्टोर के पवन ने बताया कि एक सप्ताह में चीनी के दाम में 15 से 20 रुपये प्रति किलो. की बढ़ोतरी हुई है। चीनी के दामों में आई तेजी का असर केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह हर वर्ग की रसोई तक पहुंचेगा। सरकार को बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें