फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 52 किलोग्राम भार वर्ग में मोहिनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया

विज्ञापन
लखनऊ में कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ कोसीकलां की मोहिनी।
विज्ञापन
कोसीकलां। लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय माध्यमिक कराटे प्रतियोगिता में नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की छात्रा मोहिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साथ ही मोहिनी ने आगामी राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का कर लिया है।
विज्ञापन

मोहिनी ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। मोहिनी की सफलता में हिमकश कराटे अकेडमी कोच हिमांशु उपाध्याय और कार्तिक शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कोचों ने कहा कि मोहिनी ने प्रशिक्षण के दौरान लगातार मेहनत और अनुशासन का परिचय दिया, जिसका परिणाम उसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के रूप में मिला है।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद मोहिनी का चयन 18 और 19 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोहिनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी। वहीं नगर पालिका बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक और चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने मोहिनी को फोन पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई मोहिनी राष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर कोसीकलां का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें