फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बर्फीली हवाओं के साथ गलन बरकरार...रात का पारा <bha>@</bha> 4.2

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाड़ कंपाने वाली सर्दी से बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिल सकी। रात का पारा तीन डिग्री नीचे लुढ़क कर 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर से आम जनजीवन बेहाल है। हालांकि दोपहर में गुनगुनी धूप से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

शीतलहर ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत भी देर तक धुंध छाई रही। दोपहर एक बजे के बाद गुनगुनी धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही हवाओं की गश्त शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि अब तक सबसे कम दर्ज किया गया। सर्दी का असर रेल यातायात से लेकर आम दिनचर्या में भी दिखाई दे रहा है। बाजारों में देर शाम को रौनक कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिन शीतलहर जारी रहेगी। सुबह और शाम कोहरा छाया रह सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें