फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षियों और जानवरों को मिलेगा भरपूर भोजन : मंजूलता

विज्ञापन
पक्षी और जनवरों के लिए सब्जियां भेजतीं मंजूलता अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल की पत्नी मंजूलता अग्रवाल ने जानवरों और पक्षियों की परेशानी को समझते हुए उनके लिए भोजन की व्यवस्था का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

मंजूलता अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन तो 21 दिन का है। इस कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जिसके चलते पक्षी, गाय, बंदर आदि जानवर भूख से परेशान हैं। उन्होंने वृंदावन, गोवर्धन और बेलवन में कई तरह के खाने-पीने के सामान बैंगन, गोभी, गाजर, केले, बाजरा आदि चीजें प्रत्येक दिन मुहैया करा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की स्थिति में पक्षियों और जानवरों को भरपूर भोजन मिलेगा। उन्होंने अन्य समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को भी अपने-अपने क्षेत्रों में जानवरों और पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें