फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा रिफाइनरी ने बढ़ाया एलपीजी का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान घरेलू सिलिंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन ऑयल की मथुरा रिफाइनरी ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया है। पेट्रोल और डीजल का भी रिफाइनरी में पर्याप्त भंडार है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि रिफाइनरी के अधिकारी व कर्मचारी कोरोना वायरस के इस दौर में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। रिफाइनरी में 24 घंटे कार्य चल रहा है। लॉकडाउन के बाद लोग घरों में ही हैं इस कारण पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आई है लेकिन घरेलू सिलिंडर की खपत बढ़ गई है। जिसके चलते मथुरा रिफाइनरी ने एलपीजी का उत्पादन बढ़ा दिया है।
रिफाइनरी इस समय बीएस 6 पेट्रोल और डीजल बना रही है जिसका पर्याप्त भंडार है। कार्यकारी निदेशक ने बताया कि रिफाइनरी में अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा कर्मियों की सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें