फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुर्योधन को रावण की भूमिका में देख दर्शक चकित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा रेलवे मैदान में चल रहे ब्रज रज उत्सव में सांतवे दिन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन


ब्रज रज उत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ मुंबई से आए महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर ने रावण की भूमिका में शिव की आराधना की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ रामेश्वर दयाल शर्मा के भजन सातों पुरियों से प्यारा ब्रजधाम..., भारती शर्मा के भजन कन्हैया बंशी वारो राधा के मन को प्यारौ मेरे मन में गयो है समाय कन्हैया बंशी वारौ... समेत अन्य भजनों पर साथी कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुत दी।
विज्ञापन

इसके बाद गायिका नमृता सिंह ने जो प्रेम गली में आए नहीं वह रूप बताना क्या जाने..., सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया..., हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है जीतूंगी इक दिन मेरा दिल यह कहता है..., काली कमली वाला मेरा यार है मेरे मन का मोहन तू दिलदार है... भजन की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति पर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


वृंदावन की रहने वाली विष्णु प्रिया गोस्वामी ने अनुराग किरवाणी पल्लवी राग पर ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह की 14 छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इसमें मीराबाई के भजनों पर आधारित ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन महारास प्रस्तुत किया। महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर ग्रुप ने संगीतमय रामलीला का मंचन किया। इसमें पुनीत इस्सर ने रावण की भूमिका अदा की। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें