फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांके ने जीती कॉरिडोर की लड़ाई, लल्ला भी ले रहे जन्मस्थान मुद्दे पर अंगडाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बांके ने कॉरिडोर की लड़ाई जीत ली है। अब वह श्रद्धालुओं को आगामी समय में सहज ही दर्शन पुण्य देंगे। मगर, अब कानूनी लड़ाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की बाकी है। लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। सरकार इस मुद्दे को भुनाने के प्रयास में है।
विज्ञापन


सत्ताधारी दल भी चाहता है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में इसकी अच्छी पैरवी हो और चार दिसंबर को होने वाली सुनवाई में कोर्ट कमिश्नर की याचिका के समर्थन में मजबूत तथ्य रखे जाएं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद में उन सहित 16 वादकारी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पक्ष के पास मजबूत तथ्य, तर्क और साक्ष्य हैं।
विज्ञापन

चार दिसंबर को इस प्रकरण में अगली सुनवाई है। हाईकोर्ट में कोर्ट कमिश्नर की मांग को याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट में इस तिथि पर मजबूत साक्ष्य, तथ्य, तर्क पेश कर प्रयास करेंगे कि कोर्ट इसे मंजूरी दे दे।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्मभूमि पक्ष इस प्रकरण में काफी मजबूत है। दिग्गज अधिवक्ताओं द्वारा कोर्ट में इस मामले में पैरवी की जा रही है। श्रीकृष्ण को उनका स्थान मिले, यह हर भक्त की कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें