फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस लाइन के ग्राउंड में आज होगी असाल्ट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा जोन आगरा की 28वीं अन्तर्जनपदीय अलार्म एफिशिएंसी रेस, शूटिंग एवं असाल्ट प्रतियोगिता-2025 का मंगलवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में शुभारंभ हुआ। बुधवार को पुलिस लाइन के मैदान में असाल्ट की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ सिटी आशना चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पीटीआई सुबोध कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में जोन के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। शूटिंग में राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कार्बाइन, बिग बोर, प्रोन, एयर गन, पिस्टल से निशाना साधा जाएगा। इसके अलावा भरतपुर में आर्मी की बट में एयर राइफल और एयर पिस्टल की 10, 25 और 50 मीटर की शूटिंग होगी। इस दौरान आरआई रामरतन सिंह, एसआई विजय चौहान, रुकम पाल सिंह, पीटीआई हरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें