फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से फिर से बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हर रोज खिलती धूप को लेकर खुश हैं और सर्दी के प्रकोप से बेखबर हैं तो अब सजग हो जाइए। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से मौसम गड़बड़ा सकता है। फिर से कोहरे, आंधी और बारिश का लोगों को सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 13 से 19 फरवरी तक तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इससे ठंड बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सुबह और शाम के समय अधिक ठंड रहने की संभावना जताई जा रही है। देश में ठंड भले कम हो गई हो लेकिन कोहरे का असर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। प्रदेश के 27 जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिलों में भी कोहरे, बारिश और आंधी के दस्तक दिए जाने की संभावना जताई है। कोहरा बढ़ने से रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें