फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी का प्राकट्य मनाया, संत प्रेमानंद ने दी बधाई

विज्ञापन
रंगीली कुंज के केलिमाल महोत्सव में मौजूद संत। 
विज्ञापन
वृंदावन। रंगीली कुंज में चल रहे केलिमाल महोत्सव के 108वें दिन बृहस्पतिवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य मनाया गया। संत प्रेमानंद महाराज ने अपने परिकरों के माध्यम से बधाई संदेश भेजा। उन्होंने महोत्सव को प्रिया-प्रियतम की अंतरंग लीला का उत्सव बताया। जिससे साक्षात बिहारी जी के दर्शन होते हैं।
विज्ञापन

संत प्रेमानंद महाराज के परिकर हित प्रेम रस दायिनी शरण बाबा ने संदेश देते हुए कहा कि संतों के सानिध्य से ही आराध्य के दर्शन प्राप्त होते हैं। रंगीली कुंज के संस्थापक दासानुदास बाबा श्याम दास महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज के बधाई संदेश भेजने पर कृतज्ञता व्यक्त की। प्रेमानंद के शिष्यों ने रंगीली कुंज आश्रम में समाज गायन किया। व्यासपीठ से कुंज बिहारी दास भक्तमाली ने केलिमाल कथा का श्रवण कराते हुए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया। भजन रस गायक कुंज बिहारी महाराज ने जब बधाई गान छेड़ा आज निधिवन में सखियो आनंद हो गया, आज बांके बिहारी का प्राकट्य हो गया तो समूचा पंडाल नृत्य करने लगा। महोत्सव आगामी 14 मार्च को समाप्त होगा। शुक्रवार को भजन गायिका साध्वी पूनम ठाकुरजी के चरणों में स्वर-पुष्प अर्पित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें