फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर फोर लेन की घोषणा से शहरवासियों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा से शहरवासियों में खुशी की लहर है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना से न केवल यातायात की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि धार्मिक पर्यटन और व्यापार को भी नई गति मिलने के आसार है। ब्रजवासियों ने मार्ग निर्माण के लिए आंदोलन और प्रदर्शन किए थे, उनका यह प्रयास अब रंग लाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मार्ग के निर्माण की हरी झंड़ी दे दी है। यह निर्णय मथुरा–वृंदावन के बीच यातायात सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। साथ ही शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या का समाधान हो सकेगा।

लगभग तीन वर्ष पूर्व रेलवे द्वारा इस मार्ग पर लगभग 21 फीट ऊंची बाउंड्री बनाकर उसे दोनों ओर से बंद करने का प्रयास किया गया था। रेलवे का यह प्रयास सफल होता तो मथुरा शहर दो हिस्सों में बंट जाता और हजारों नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता। इस योजना के विरुद्ध शहरवासियों ने एकजुट होकर आवाज उठाई थी। इसका परिणाम अब सामने आया है।
विज्ञापन

कुंवर नरेंद्र सिंह, रालोद नेता

सांसद हेमा मालिनी ने प्रस्ताव दिया था कि नीचे मार्ग और ऊपर मेट्रो चलाई जाए, रेलवे अधिकारियों ने दोबारा से रेल लाइन का चालू करने की योजना बना ली। नेशनल चैंबर के व्यापारियों ने रेलवे के इस निर्णय का विरोध किया था। अगर ऐसा होता तो शहर दो हिस्सों में बंट जाता और जाम की समस्या और उत्पन्न हो जाती। मार्ग निर्माण की घोषणा से व्यापारियों में खुशी की लहर है।
राजेश बजाज, पूर्व अध्यक्ष, नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स


फोर लेन मार्ग का निर्माण शहर के आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वर्तमान में शहर की सड़कों पर जाम एक आम समस्या है, जिससे माल की आवाजाही में देरी होती है और ग्राहकों को भी असुविधा होती है। फोर लेन मार्ग बनने से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी और व्यापार को गति मिलेगी। वृंदावन तक एक और सड़क बनने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शशि भानु गर्ग, महामंत्री, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल


इस मार्ग के निर्माण से मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की आवक बढ़ेगी। श्रद्धालु आसानी से और जल्दी शहर में प्रवेश कर पाएंगे तो वे अधिक समय दुकानों पर खरीदारी में समय व्यतीत करेंगे। इससे न केवल हमारे जैसे छोटे व्यापारियों को लाभ होगा, बल्कि बड़े व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शहर को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलने से लोग राहत महसूस करेंगे।
सुनील अग्रवाल, नगर अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें