फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रशासन ने पदयात्रियों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 25 दिनों की पदयात्रा के बाद मथुरा पहुंचीं देश भक्त गायिका कवि सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बद्रीनाथ धाम मंदिर में दर्शन किए। वे रविवार को जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन कर अपनी पदयात्रा को पूरा करेंगी। मथुरा में इस पदयात्रा का नेतृत्व अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम कर रही हैं। पदयात्रा के आने की भनक लगते ही पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया। मंदिर परिसर के बाहर पुलिस और महिला पुलिस कर्मी पहुंच गईं। पुलिस ने फिलहाल दोनों को नोटिस थमा दिया है।
विज्ञापन

कवि सिंह ने बताया कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र, गोमाता को राष्ट्रीय माता, हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने और धार्मिक स्थलों के पास से मांस मदिरा की दुकानों को हटवाने के लिए यह पदयात्रा कर रही हैं। पदयात्रा 16 दिसंबर को हरिद्वार के हर की पौढ़ी से पैदल चलकर मथुरा पहुंची है। मथुरा पुलिस ने छाया गौतम और कवि सिंह दोनों को नोटिस दिया है। इस मामले पर छाया गौतम ने बताया कि सभी मंदिर हर सनातनी के लिए हैं, तो फिर दर्शन करने के लिए रोका क्यों जा रहा है। जन्म भूमि के पास ही दलितेश्वर महादेव का मंदिर भी है। वहां जलाभिषेक करने के बाद जन्मभूमि के दर्शन करने की अनुमति मिलनी चाहिए।
वहीं गायिका कवि सिंह ने कहा कि वे हरिद्वार से पदयात्रा लेकर मथुरा आई हैं। साथ में गंगाजल भी लेकर आई हैं। पुलिस प्रशासन की सभी शर्तें मानने के लिए तैयार हैं। रास्ते में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस यात्रा में जुड़ते गए। उनके साथ अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम, यश श्रीवास्तव, रामानुज भारद्वाज, रोहित शर्मा, मोहित, प्रोमिलन, निखिल, सनी, विश्वेंद्र सिंह, मोनिका और निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें