फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला पर फायरिंग करने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना पुलिस ने सोमवार को महिला पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगजा चिरंजी निवासी सपना ने रविवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बाढ़ के कारण वह दो दिन से अपनी बहन के घर रह रही हैं। वह अपने पशुओं को भी साथ लेकर आई हैं। रविवार शाम को एक गाय पड़ोसी विनोद के घर के सामने पहुंच गई। इस पर वह आग बबूला हो गया और कहासुनी होने लगी। उन्होंने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
आरोप है कि पुलिस के जाते ही विनोद फिर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने महिला पर फायरिंग कर दी। जैसे-तैसे पीड़िता की जान बची और पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गया। सोमवार को पुलिस ने उसे डहरूआ फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें