फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ की कमर में बांधा गुलाल का फेंटा, भक्तों संग खेली होली

विज्ञापन
मथुरा। राधावल्लभ मंदिर में भक्तों पर गुलाल उड़ाते सेवायत। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। अठखंभा स्थित प्राचीन ठाकुर राधावल्लभ लाल मंदिर में फुलेरा दूज पर शनिवार को होली महोत्सव आयोजित किया गया। श्रद्धा और भक्ति के रंगों से सराबोर इस उत्सव में आराध्य ने कमर में गुलाल का फेंटा बांधकर भक्तों संग होली खेली।
विज्ञापन

मंदिर सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाई गई जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रंगों से नहाया नजर आया। होली के रसिया गायन के बीच समाज गायन का भी आयोजन हुआ। भक्तों ने होली की पदावलियों का गायन कर ठाकुरजी को रिझाया। मंदिर के तिलकायत अधिकारी आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि फुलेरा दूज से ठाकुरजी की कमर में फेंटा बांधने और कपोलों पर गुलाल लगाने की परंपरा प्रारंभ हो गई है। इसके साथ ही मंदिर में प्रतिदिन गुलाल से होली खेलने की शुरुआत हो गई है।
युवराज शोभित लाल गोस्वामी ने बताया कि शृंगार आरती के बाद से प्रतिदिन गुलाल की होली खेली जाएगी। मंदिर की सभी आरतियों में ठाकुरजी भक्तों के साथ होली खेलने के लिए विराजमान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें