फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: दूल्हा बने ठाकुर राधावल्लभ लाल, भव्य व्याहुला उत्सव का आनंद; भजनों से गूंजा मंदिर

Fri, 03 Apr 2026 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीराधावल्लभ मंदिर में व्याहुला उत्सव के दौरान ठाकुरजी का दूल्हे के रूप में भव्य शृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किए गए। भजन गायक जेएसआर मधुकर  ने मधुर भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया।
 
विज्ञापन
दूल्हा बने ठाकुर राधावल्लभ लाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्रीराधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी का व्याहुला उत्सव मनाया गया। सेवायत गोस्वामी ने भव्य शृंगार कर ठाकुरजी काे छप्पन भोग लगाए। शाम को दूल्हे के रूप में ठाकुरजी का शृंगार कर समाज गायन किया गया। भजन गायक जेएसआर मधुकर ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मंदिर के आचार्य मोहित मराल गोस्वामी के सानिध्य में व्याहुला उत्सव में आराध्य को छप्पन भोग सेवित किए गए। समाज गायन कर परंपरागत शैली में ठाकुरजी की लीला पर आधारित पदों का गायन किया। शाम जेएसआर मधुकर ने भजन प्रस्तुत कर रसिक श्रोताओं एवं भक्तजनों को आल्हादित कर दिया। उन्होंने राधावल्लभ लाल मन रखियो अपने चरणों में..., ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन..., आज तो जुवति तेरो बदन आनंद भरो आदि भजनों का गायन किया। उनका साथ भावना सखी, शशि सखी, लक्ष्य, मयंक ने दिया। मंदिर के सेवायत आचार्य विशाल गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, शोभित गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी, उद्धृत गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, आनंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें