फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद दो बदमाश दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

Fri, 03 Apr 2026 10:40 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो वांछित बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक बरामद की।
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बरसाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा भरना खुर्द माइनर के पास सहार से कमई जाने वाले नाले के निकट घेराबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें जीतू उर्फ जितेन्द्र (33 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे बदमाश राजवीर (40 वर्ष) को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से एक बिना नंबर की टीवीएस रोनिन मोटरसाइकिल, दो तमंचे .315 बोर, तीन खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपी थाना बरसाना क्षेत्र के दिवाका थौक, नंदगांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी वर्तमान में बीएनएस, सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे थे। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों  के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही उनके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें