फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ ने बांके बिहारी के रूप में दिए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव के दौरान मंगलवार को ठाकुरजी ने श्रीबांकेबिहारी, प्रभु राम और स्वामी हरिदास के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। आराध्य के विशेष दर्शन की एक झलक पाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। उधर आराध्य के विभिन्न स्वरूपों में दर्शन कर भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन

ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में मंगला आरती के बाद ठाकुरजी ने विभिन्न छद्म रूप में भक्तों को दर्शन दिए। पीली पोशाक, हाथ में बांसुरी और सिर पर मुकुट धारण कर जैसे ही भक्तों को बांकेबिहारी की झलक दिखी वैसे ही माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रांगण राधावल्लभ लाल और बांकेबिहारी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। गोस्वामियों ने ठाकुरजी को मेवा युक्त मीठी और नमकीन खिचड़ी का भोग लगाया। खिचड़ी के साथ भुनी फली, नींबू का अचार, कुलिया मिठाई, श्रीखंड, कई तरह की फलहारी और सब्जियां भेंट की गईं। इसके बाद गोस्वामियों ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। सेवायतों ने बताया कि मंदिर में खिचड़ी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें ठाकुर राधावल्लभ लाल का विभिन्न मेवाओं से बनीं कई तरह की खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। फिर ठाकुरजी छद्म भेष में भक्तों को दर्शन देते हैं। इसमें श्रीबांके बिहारी, स्वामी हरिदास और पतंगबाज के रूप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें