फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर राधा रंग बिहारी लाल का रंगारंग महोत्सव शुरू

विज्ञापन
गोवर्धन परिक्रमा लगाते भक्त
विज्ञापन
वृंदावन। होली के अवसर पर पूरे ब्रज में भक्ति और रंगों की छटा बिखरी हुई है। श्याम श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ठाकुर राधा रंग बिहारी लाल का रंगारंग महोत्सव बुधवार को धूमधाम से प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन


14 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरुआत गोवर्धन की बड़ी परिक्रमा से हुई, जबकि 5 मार्च को छोटी परिक्रमा के पश्चात गिरिराज महाराज का पंचामृत अभिषेक और छप्पन भोग अर्पण किया गया। 6 मार्च की प्रातः शुभारंभ 108 ब्राह्मणों के चरण पूजन से होगा, जिसके बाद भागवत कथा का मूल पाठ किया गया। प्रतिदिन सायंकाल 4 बजे से 7 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा।

भागवताचार्य प्रथमेश लाल गोस्वामी अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान कराएंगे। हर शाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के प्रमुख आयोजनों में 13 मार्च को दोपहर 11 बजे से ठाकुर राधा रंग बिहारी लाल का अन्नकूट महोत्सव होगा। 14 मार्च को महोत्सव का समापन फूलडोल महोत्सव के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें