फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामदा एकादशी: जगमोहन में विराजे ठाकुर जी, खचाखच भरीं वृंदावन की गलियां; विदेशी फूलों ने मोह लिया मन

सार

रविवार होने के साथ साथ कामदा एकादशी के कारण भीड़ का रैला सुबह ही मंदिर के बाहर जमा हो गया। गलियां खचाखच भर गईं। स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी होना शुरू हो गई। 
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कामदा एकादशी पर वृंदावन में ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए सुबह से इतनी भीड़ उमड़ी कि मंदिर से लेकर गलियों तक खचाखच भरी रही। मंदिर के अंदर लगी रेलिंग श्रद्धालुओं को दर्शन करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुआ लेकिन मंदिर पहुंचने में परेशानियों को पहाड़ सा टूट गया। गलियों में धक्के खाते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचे। कुछ जगह पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं में विवाद भी हुआ। जिसकी वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं कामदा एकादशी से फूल बंगलों को सजाना भी प्रारंभ हुआ। विदेशी फूलों से मंदिर सजाया गया।

विज्ञापन

रविवार होने के साथ साथ कामदा एकादशी के कारण भीड़ का रैला सुबह ही मंदिर के बाहर जमा हो गया। गलियां खचाखच भर गईं। स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी होना शुरू हो गई। सुबह सवा सात बजे मंदिर के पट खोल दिए गए और 12.30 बजे ठाकुर जी की आरती की गई। सुबह मंदिर को रोजाना के समय से पहले खोलने से काफी राहत मिली। मंदिर के अंदर रेलिंग व्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कुछ हद तक राहत मिली लेकिन मंदिर तक पहुंचने के दौरान अव्यवस्था बनी रही। भीड़ के दबाव के चलते कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं कामदा एकादशी से ठाकुर जी को गर्मी से राहत देने के लिए फूल बंगले सजाने की परंपरा भी शुरू हो गई है। मंदिर के जगमोहन को विभिन्न प्रकार के सुगंधित और विदेशी फूलों से सजाया गया जिसने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन के साथ नगर की पंचकोसीय परिक्रमा भी की। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ परिक्रमा मार्ग पर चलते नजर आए जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें