फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर द्वारिकाधीश का किया पंचामृत से अभिषेक

विज्ञापन
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी का पंचामृत से अ​भिषेक करते पुजारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पंचामृत अभिषेक के साथ प्रारंभ हुआ। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया की मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज, नरेश की आज्ञा से प्रातः काल मंगला के दर्शन 6 बजे से 6:15 तक हुए। इसके बाद 6:30 बजे ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार व अन्य के द्वारा किया गया।
विज्ञापन

दूध, दही, घी, शहद और बुरा से ठाकुरजी का अभिषेक हुआ। इसके बाद सुबह 8:30 बजे भव्य शृंगार किया गया। शाम 7:30 बजे उद्यापन के दर्शन हुए। रात 11:45 पर अजन्मे का जन्म अभिषेक हुआ और इस जन्म की खुशी के साथ ही लोग आनंद के वातावरण में झूमते नजर आए। रविवार को प्रातः 10 बजे ठाकुर जी का भव्य नंद महोत्सव का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में होगा। प्रातः काल दर्शन नहीं खुलेंगे। 10 बजे से दर्शन होंगे। ठाकुरजी शाम 5 बजे शयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें