मथुरा। भव्य फूल बंगला एवं आम मनोहर में ठाकुर राजाधिराज ने भक्तों को दर्शन दिए।
- फोटो : mathura
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार को मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश महाराज का 60वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में आम का बंगला सजाया गया।
ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि शनिवार को प्रातः काल से ही मंदिर प्रांगण में नौबत बज रही थी और पूरे मंदिर परिसर को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया गया। प्रातःकाल ग्वाल के दर्शन में ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज सोने के पालने में विराजमान हुए उसके बाद सभी झांकियों में भव्य दर्शन हुए उसके बाद भव्य आम का मनोरथ हुआ। इसमें लगभग 3000 किलो आमों का भव्य मनोरथ हुआ और इस मनोरथ के दर्शन सांयकाल 5 से 7:30 बजे तक खुले।
इसी दौरान मंदिर प्रांगण में गोष्ठी एवं बधाई गायन का कार्यक्रम हुआ। मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, पंडित बृजेश चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे।