फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरजी के लिए श्रद्धालु खरीद रहे हैं ऊनी पोशाक

विज्ञापन
फोटो-31 राधाकुंड में ठाकुर जी के लिए ऊनी वस्त्र खरीदते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। पिछले दो दिन से मौसम में हुए परिवर्तन से सुबह-शाम को ठंड शुरू हो गई है। ठंडे मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के लिए ऊनी पोशाक खरीदना शुरू कर दिया है। श्रद्धालु ठंड के इस मौसम में अपने इष्ट को सर्दी से बचाने के उपाय कर रहे हैं।
विज्ञापन

मांग को देखते हुए राधाकुंड के बाजारों में तरह-तरह की डिजाइन की पोशाक आ गई हैं। बाजार में छोटी-बड़ी ऊनी पोशाकों के साथ ऊनी दुपट्टे, टोपियां खरीदते हुए श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। व्यापारी प्रहलाद दास ने बताया कि ठाकुरजी की ऊनी पोशाक 10 से लेकर हजारों रुपये तक की कीमत में बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें