फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती

विज्ञापन
कोसीकलां में सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती मनाते जायसवाल समाज के लोग - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। जायसवाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में कुलदेवता भगवान कार्तवीर्य श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता व जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि संगठित होने पर ही विकास संभव है और समाज का दबदबा कायम होगा। जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद जायसवाल ने कहा कि स्वजातीय लोग विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रहे हैं।
उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, शैलू जायसवाल पूर्व सभासद ने समाज में शिक्षा एवं एकजुटता का आह्वान किया। कार्यक्रम में रमेश जायसवाल , राजेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, राहुल जायसवाल, विष्णु जायसवाल, भगवत जायसवाल, जीतू जायसवाल, लाला जायसवाल, कान्हा जायसवाल, ऋषि जायसवाल, हीरो जायसवाल, दीपक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें