फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर पर न्याय के सर्वोच्च मंदिर के निर्णय को मानें: महेंद्र नाथ पांडे

विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी लाल के दर्शन कर बाहर आते कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, साथ में हैँ भाज? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय कौशल विकास मंत्री महेंद्र नाथ पांडे शुक्रवार देर शाम बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी लाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा अगर बांकेबिहारी जी की कृपा होगी तो राम मंदिर निर्माण शीघ्र होगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्रकरण पर न्याय का सर्वोच्च मंदिर जो भी निर्णय करे उसे सभी को मानना चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। यहां छुटपुट घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन योगी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों की तरह संगठित अपराध को संरक्षण नहीं दिया है।
कौशल विकास मंत्री ने बताया कि तीसरी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जल्द ही प्रारंभ होने जा रही है। जिसमें बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। साथ ही देश के सभी आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और उनकी परीक्षाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होंगी। उन्होंने कहा कि आईटीआई के तहत में सरकारी और गैर सरकारी कंपनियां रोजगार दे सकें, इसकी कार्ययोजना भी तय की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिरवार, चेतन स्वरूप पाराशर, मुकेश गौतम, श्रीकृष्ण सरस, सुनील चतुर्वेदी, मोहनलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें