फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पर्याप्त पानी न मिलने पर अधर में लटकी पानी की लाइन की टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भूतेश्वर वाटर वर्क्स से मनोहर पुरा तक एक माह पहले जल निगम द्वारा डाली गई ढाई किलोमीटर लंबी पाइपलाइन की टेस्टिंग पानी की कमी के चलते एक माह से अधर में लटकी है। नगर निगम क्षेत्र में पानी की मांग कम होने पर भूमिगत जलाशय से पाइपलाइन की टेस्टिंग किए जाने का इंतजार है।
विज्ञापन



जलनिगम द्वारा छह माह पूर्व भूतेश्वर क्षेत्र से मनोहरपुरा एवं अर्जुनपुरा तक गंगाजल की आपूर्ति के लिए लगभग ढाई किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली गई थी। इस पाइपलाइन को अब जलनिगम द्वारा भूतेश्वर वाटरर्क्क्स स्थित सीडब्ल्यूआर (भूमिगत स्वच्छ जलाशय) से दोनों क्षेत्रों की चार पानी की टंकियों से जोड़ा गया। 500 एमएम व्यास की डीआई पाइपलाइन को जगह-जगह से जोड़ने का कार्य किया सितंबर माह में किया गया। मनोहरपुरा की तीन पानी की टंकी जिनकी क्षमता करीब 12.5 लाख किलोलीटर की है। इसके अलावा अर्जुनपुरा की 2600 किलोलीटर की क्षमता की पानी की टंकी को भूतेश्वर वाटरवर्क्स के सीडब्लूआर (भूमिगत जलाशय) से जोड़ा जा चुका है।

जल निगम द्वारा पाइप लाइन जोड़ने का कार्य के बाद विद्युत पैनल बोर्ड का कार्य भी पूर्ण कर लिया। पंपिंग मशीनों के जरिये सीडब्ल्यूआर से मनोहरपुरा और अर्जुनपुरा की पानी की टंकी गंगाजल से भरी जा सकेगी। इससे पहले जलनिगम पाइपलाइन की टेस्टिंग करेगा, लेकिन मथुरा को 25 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। इसकी आपूर्ति लोगों की जा रही है। पाइपलाइन भूमिगत जलाशय से जोड़ने के बाद टेस्टिंग के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता है, लेकिन पानी न मिल पाने के लिए टेस्टिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



जलनिगम के एई अद्वितीय शर्मा ने बताया कि मनोहरपुरा और अर्जुनपुरा क्षेत्र के लोगों को निर्बाध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। नगर को 25 एमएलडी गंगाजल मिल रहा है। उसकी आपूर्ति की जा रही है। टेस्टिंग के लिए अतिरिक्त जल की आवश्यकता है। कोशिश की जा रही है कि पर्याप्त जल मिलने पर टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें