मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक खंड बैठक में टीकाकरण की समीक्षा हुई। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की लैब में मानक के विपरीत जांच होती मिली। इस पर लैब टेक्नीशियन को सुधार की चेतावनी दी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है उनकी जानकारी को यू विन पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य है। टीकाकरण दिवस से एक दिन पूर्व पोर्टल से ड्यूलिस्ट डाउनलोड की जाए। चिह्नित बच्चों के परिवार से संपर्क कर टीकाकरण दिवस की सूचना दी जाए। बैठक के दौरान पाया गया कि कुछ लैब टेस्ट मानक अनुसार नहीं हो रहे हैं। इस पर तकनीशियन को चेतावनी देते हुए टेस्ट मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक शैलेंद्र सिंह, बनी सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामदास, फार्मासिस्ट वीरेश सारस्वत, वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर भुवनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।