फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: - पेयजल संकट को लेकर मानागढ़ी में गरमाया माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। क्षेत्र के गांव मानागढ़ी में गहराते पेयजल संकट को लेकर रविवार सुबह ग्रामीणों द्वारा पंचायत आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने जल निगम और प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत सुभाष चौधरी, सुखवीर, रमेश, अतर सिंह, विक्रम सिंह, चंद्रपाल लंबरदार, छितरिया कैप्टन, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह , अर्जुन सिंह, राहुल चौधरी, विष्णु चौधरी ने बताया कि गांव में जल निगम की टंकी से पेयजल आपूर्ति की जाती है। टंकी पर लगे तीन मोटर पंपों में से दो पहले से ही कम पानी दे रहे हैं, जबकि सबसे अधिक पानी की आपूर्ति करने वाला तीसरा मोटर पंप भी खराब हो गया है। इससे पूरे गांव में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों पवित्र ब्रज 84 कोस परिक्रमा चल रही है, जिसके चलते गांव में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नहाने, पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। लोगों को दूर-दराज से टैंकरों के जरिए पानी मंगवाना पड़ रहा है। सुभाष चौधरी ने बताया कि इस समस्या की शिकायत पहले भी उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को भी दोबारा अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, मगर समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नजर नहीं आया।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीणों ने प्रशासन और जल निगम से खराब मोटर पंप को तत्काल ठीक कराने तथा गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, जल निगम के जेई सुधीर भारद्वाज ने बताया कि खराब मोटर पंप को सही करा दिया गया है तथा कम पानी दे रहे अन्य मोटर पंपों को भी शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें