फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो मजार तोड़ने पर तेहरा गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा। जैंत थाना क्षेत्र के गांव तेहरा में असामाजिक तत्वों ने दो मजारों को तोड़ दिया। इससे मुस्लिम समाज में आक्रोश फैल गया और गांव में तनाव का माहौल हो गया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मजारों की भी पुलिस ने मरम्मत कराई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और राजमिस्त्री को बुलाकर दोनों मजारों की मरम्मत शुरू कराई। इसके बाद मजार पर अगरबत्ती भी लगवाई। लोगों ने पुलिस को बताया कि छह माह पूर्व भी इसी तरह की घटना घटित हो चुकी है, लेकिन उस समय असामाजिक तत्वों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बुधवार को फिर मजार तोड़ने से समाज में गहरा असंतोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को सात संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी बताए और उन पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें