फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से कांपी सुबह, पाले से जमी रातें

Sat, 14 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सर्दी ने किया परेशान
विज्ञापन
कान्हा की नगरी में सर्दी का सितम और बढ़ा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं से शनिवार की सुबह कांप गई जबकि पाले से रात जम गई। शनिवार की शाम से ही हालात ठंड के ‘कर्फ्यू’ के समान रहे। शाम ढलने के साथ सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।  इससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। आलू और सरसों सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 
विज्ञापन


इस समय मथुरा में आसपास के जनपदों से भी ज्यादा ठंड है। शनिवार को न्यूनतम तापमान और गिरा। देहात क्षेत्र में ये 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्द हवाओं ने हर किसी को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर दिया। मार्निंग वॉक ट्रैक पर भी लोगों की संख्या निरंतर कम हो रही है। दोपहर को बारह बजे धूप तो निकली लेकिन हवाओं के कारण धूप कुछ राहत नहीं पहुंचा सकी थी। 

बाजारों पर भी मौसम का असर साफ नजर आ रहा था। जो बाजार रात को आठ बजे तक भी गुलजार रहता था वहां शाम को पांच बजे से ही सन्नाटा पसरने लगा। ग्रामीण इलाकों में तापमान और भी कम रिकार्ड किया जा रहा है। रात को तो पाला पड़ रहा है। पाला पड़ने से फसलें भी झुलसने लगी हैं। घास और फसलों पर पाले की बर्फ जैसी चादर बिछ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें