राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं इस वित्तीय वर्ष में भी जारी रहेंगी।
मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी आदेश में यह जानकारी दी गई है। इसमें उल्लेख है कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों की संविदा 31 मार्च 2016 तक थी, उन्हें छोड़कर शेष सभी कर्मी अनवरत कार्य करते रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अमित घोष द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जारी आदेश में अवगत कराया गया है कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं जननी सुरक्षा योजना, जेएसएसके, चालू इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य, एमसीएच विंग के कार्य, फेसेलिटी वेस्ट, न्यू बॉर्न केयर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना, नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट, नेशनल एंबुलेंस सर्विस में कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवाएं चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिलने तक पूर्व निर्धारित शर्ताें के अनुसार ही इस वर्ष भी अनवरत जारी रहेंगी। इनमें केवल ऐसे स्वास्थ्य कर्मी अपवाद रहेंगे जिनकी संविदाएं केवल 31 मार्च 2016 तक ही की गई थी।