फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टेम्पो चालक ने महिला पुलिसकर्मी और टीएसआई से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत एक दबंग टेंपो चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी और टीएसआई के साथ अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं, चालक ने मौके पर पहुंची जैंत थाना पुलिस को भी सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि मिली सोमवार को छटीकरा चौराहे पर एक टेंपो चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब उसे टेंपो आगे बढ़ाने को कहा तो चालक आगबबूला हो गया और महिला पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने लगा।
हंगामा बढ़ता देख ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर दया शंकर यादव मौके पर पहुंचे और चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गया। सूचना मिलने पर जैंत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख चालक का पारा और चढ़ गया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए पूरे थाने को सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस आरोपी चालक को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। इस मामले में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें