फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बने शक्ति केंद्र: विजय कौशल महाराज

विज्ञापन
विजय कौशल महाराज के साथ संगठन के पदाधिकारी
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन स्थित आश्रम में शाश्वत हिंदू संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध संत एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक विजय कौशल जी महाराज ने की।
विज्ञापन

बैठक में विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि मंदिर केवल पूजा स्थली नहीं, अपितु सामाजिक जागरण और सांस्कृतिक चेतना के केंद्र बनने चाहिए। उन्होंने संगठन को दिशा देते हुए कहा कि पहले चरण में विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों का चयन कर वहां सर्व समाज को एकत्र किया जाए। वेशभूषा, भाषा, भोजन, तिलक और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल देते हुए उन्होंने एक राष्ट्रव्यापी महाआयोजन की आवश्यकता जताई, जिसमें देश के सभी प्रांतों से प्रतिनिधियों की भागीदारी हो।
संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संजय शर्मा ने पिछले वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। आरएसएस के अखिल भारतीय संत संपर्क प्रमुख प्रमोद कुमार ने देशभर में समरसता एवं सद्भावना फैलाने की संघ की दृष्टि को साझा किया। अखिल भारतीय योगीनाथ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं शाश्वत हिंदू संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. योगी अनूप नाथ ने अखंड भारत के निर्माण पर बल देते हुए बताया कि सनातन धर्म प्रेमियों को संगठित करने के लिए भारत भर में टोलियों का निर्माण किया गया है और शीघ्र ही एक भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज शर्मा ने शाश्वत मूल्यों को समाज में पुनर्स्थापित करने और विशेषकर युवाओं तक पहुंचाने की दिशा में संगठन की रणनीतियों को रेखांकित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें