चुनाव का नगाड़ा बज गया है। अब लुभावने वादों का दौर शुरू होगा। प्रत्याशी हाथ जोड़े आपके दरवाजे पर पहुंचेंगे। कालोनी और मोहल्लों को चमन बनाने की बात होगी। जनता की सेवा के लिए एक मौका मांगेंगे। सड़क, बिजली, पानी और यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने जैसे मुद्दों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाएंगी। हालांकि इसमें कुछ नया नहीं होगा क्योंकि ये सब तो हम लोग वर्षों से सुनते आ रहे हैं।
लेकिन क्यों न इस बार हम अपना मांगपत्र खुद तय करें। हमें क्या चाहिए। किस चीज की जरूरत है। हम अपने आसपास क्या बेहतर चाहते हैं वगैरह-वगैरह। इन सब कोर इश्यूज को उठाने का मंच ‘अमर उजाला’ आपको दे रहा है ‘चुनावी चौपाल’ के माध्यम से। हम रोज एक इलाके में पहुंचेंगे और वहां की जनता से पूछेंगे कि उन्हें क्या चाहिए।
कैसा विधायक चाहती है जनता जनार्दन। हमारी टीम हर दिन एक कालोनी और क्षेत्र में जाकर सीधे पब्लिक से मिलेगी। सभी विधानसभाओं में पहुंचेगी हमारी टीम। पब्लिक की बात को शिद्दत के साथ उठाया जाएगा।
अगर आप अपनी राय रखना चाहते हैं तो 500 शब्दों में एक फोटो के साथ हमें लिख भेजिए। हमारा पता है-
अमर उजाला आफिस
पूजा मार्केट निकट होली गेट
आज अमर उजाला की टीम अंतापाड़ा जाएगी
समय- दोपहर ढाई बजे