फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मथुरा-पलवल ट्रैक पर टेल्गो का ट्रायल

Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
High speed Telgo train - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

विज्ञापन
देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन टेल्गो का शनिवार को मथुरा-पलवल खंड पर ट्रायल होगा। ये ट्रेन करीब दो सौ किमी की रफ्तार से चलाई जाएगी। इससे पहले इसका बरेली रूट पर ट्रायल हो चुका है। 

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से शनिवार को सुबह 11 बजे ये ट्रायल होगा। टेल्गो कोच स्पेनिश कोच हैं। इससे पहले मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के ट्रायल का भी गवाह रह चुका है। शनिवार को होने वाले ट्रायल से पहले शुक्रवार को टेल्गो कोच का विदेशी इंजीनियर्स ने तकनीकी परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मशीनरी, ब्रेेक, पहिये, ज्वाइंट आदि की जांच की गई। ताकि परीक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या सामने न आए। 

झटका रहित होगी अत्याधुनिक टेल्गो
टेल्गो ट्रेन के कोचों को निर्माण अत्याधुनिक प्रणाली पर किया गया है। इसके कोच बुजुर्ग, गर्भवती महिला और बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कोच की खासियत है कि आपातकालीन ब्रेक लगाने पर भी यात्रियों को झटके का एहसास नहीं होगा।

गतिमान और टेल्गो में अंतर
- गतिमान देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन है, जबकि टेल्गो हाईस्पीड ट्रेन है।
- गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि टेल्गो ट्रेन की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।
- गतिमान एक्सप्रेस में लिंक हॉफ बुशमैन (एलएचबी) कोच प्रयोग किए जा रहे हैं। जबकि टेल्गो ट्रेन में टेल्गो कोच ही प्रयोग किए जाएंगे।
- टेल्गो कोच स्पेन में तैयार किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें