सब टीवी के कॉमेडी धारावाहिक ‘बड़ी दूर से आए हैं' में एक जोड़ी मथुरा की नजर आएगी। इस सीरियल में ब्रजभूमि की संस्कृति, बोली, पहनावे, परंपराओं का भी प्रदर्शन किया गया है।
बुधवार को मथुरा आए सीरियल की टीम के सदस्यों ने ये जानकारी मीडिया को दी। निर्माता जेडी मजेठिया ने बताया कि हालांकि सीरियल की शूटिंग मथुरा में नहीं हुई, लेकिन मथुरा के कई सीन आधुनिक तकनीक से क्रिएट कर सीरियल में डाले गए हैं। इस धारावाहिक में एक जोड़ी को मथुरा से जुड़ा हुआ दिखाया गया है।
ये जोड़ी ब्रज की संस्कृति, परंपरा, पहनावे के साथ दर्शकों के सामने आएगी।
कॉमेडी सीरियल में एलियन परिवार के मुखिया वसंत घोटाला की भूमिका निभा रहे सुमीत राघवन ने बताया कि यह एक स्वस्थ कॉमेडी है जिसे कोई भी अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकता है।
भैरवी भट्ट का किरदार निभा रहीं श्रुति रावत की दमदार भूमिका शालीनता के साथ दर्शकों को गुदगुदाएगी। टीम के सदस्य मथुरा पहुंचकर खासे रोमांचित थे।