फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है मोदी सरकार: तेज प्रताप

विज्ञापन
मथुरा। बरसाना के सांकरी खोर में खाट पर बैठकर मित्र लक्ष्मण प्रसाद शर्मा से वार्ता करते तेज प्रता? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ब्रज भ्रमण पर आए हैं। अपने मित्र लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ तेज प्रताप ने गहवर वन की परिक्रमा लगाई। उन्होंने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वे बरसाना पहुंचे। ब्रज के पौराणिक स्थलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार किसान विरोधी है। यह देश किसानों व जवानों के बलबूते खड़ा है। आज देश का अन्नदाता काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर है, सरकार के हुक्मरान चैन से सो रहे हैं। किसानों का दर्द आज तक सरकार को दिखाई ही नहीं दे रहा है। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव 10 दिन के लिए ब्रज भ्रमण पर आए हैं। इस दौरान वे राधाकृष्ण के दिव्य लीला स्थलों के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें