फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में डीएम के समक्ष्ा आईं 120 शिकायतें

Tue, 01 Mar 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर 120 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


छाता के पूर्व चेयरमैन चौधरी जगपाल सिंह, जसवंत सिंह चौधरी के नेतृत्व में बरसाना रोड, गोरखधाम कालोनी, लक्ष्मीनगर कालोनी के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने तहसील दिवस में कालोनी के जल निकासी के लिए नाला, बरसाना चौराहे पर अंडरपास, छाता देहात में नाली खड़ंजा बनवाए जाने के लिए प्रधान के खाते में धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की।

इसके अलावा चंदौरी, बुखरारी, गौहारी, खायरा, दौताना, पैगांव आदि गांव के सैकड़ों किसानों ने ओलावृष्टि और सूखा राहत के चेक शीघ्र वितरण कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को चेक वितरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बिजली, जलनिगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पुलिस, राजस्व, वन विभाग, नगरपालिका कोसीकलां, नगर पंचायत छाता, नगरपंचायत चौमुंहा आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं। सीडीओ, एसपीआरए, उपजिलाधिकारी छाता, पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता, तहसीलदार छाता आदि मौजूद रहे।

वन विभाग ने मनाया गौरैया दिवस
छाता। तहसील परिसर में वन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश गौरैया दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सैकड़ों बच्चों को गौरैया चिड़िया पालने के लिए पिंजरे बांटे। उन्होंने कहा कि आधुनिक घरों में गौरैया को घोंसले बनाने की जगह नहीं मिल रही है, इसलिए सभी अपने घरों में गौरैया नेस्ट बाक्स लगाएं।

सीडीओ मनीष वर्मा ने कहा कि गौरैया का कम होना हमारे पर्यावरण खराब होने का संकेत है। एसडीएम रामअरज यादव, प्रभागीय निदेशक वन विभाग एसके शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी कोसी मेघराज शर्मा, उपनिरीक्षक एसके तिवारी, वन रक्षक सर्वेश शुक्ला, सूरेश शर्मा, सीओ पीयूष कुमार सिंह, तहसीलदार अमित कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें