फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साधुवेशधारियों ने की स्कूल से लौट रहे बच्चों व किशोरियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे किशोरियों के साथ दो साधुवेशधारियों द्वारा मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चों के परिजन ने थाना मांट में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक गांव की कुछ किशोरियां अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर लौट रहे थी। आरोप है कि रास्ते में एक आश्रम के पास दो साधुओं ने इन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने किशोरियों के साथ अभद्रता करते हुए उनके हाथ पकड़ लिए और उनसे रुपये की मांग की। विरोध करने पर बच्चों के साथ मारपीट की गई।
तहरीर में बच्चों के कपड़े फाड़ने और शरीर पर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजन का आरोप है कि घटना के बारे में घर पर बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद बच्चों ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन थाना मांट पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें