फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दुष्कर्म से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, पिता के साथ ईंट भट्ठे पर करती थी काम

Fri, 17 Mar 2023 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ईंट भट्ठा मजदूर की बेटी के साथ भट्ठे के ही दो मजदूरों ने दुष्कर्म किया, जिससे आहत किशोरी ने बुधवार शाम भट्ठे के पास पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील के मीरपुर में योगेश अग्रवाल के भट्ठे पर 15 मार्च को दुष्कर्म से आहत 15 साल की किशोरी ने झोपड़ी में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी थी। बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में हैंगिग आया है। वीडियोग्राफी के मध्य दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसके अलावा स्लाइड भी बनवाई है।
विज्ञापन


थाना नौहझील के गांव मीरपुर पर देव ईंट उद्योग पर हमीरपुर के लोग मजदूरी करते हैं। 15 मार्च को मजदूर और उसकी पत्नी दावत में गांव चांदपुर गए थे। भट्ठे पर किशोरी अकेली थी। लौटकर देखा तो भट्ठे पर झोपड़ी में बल्ली पर किशोरी का शव लटका था और गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। यह देखकर दंपती दंग रह गए। पिता ने बताया कि बेटी को मीरपुर स्थित डाॅक्टर को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पिता ने साथ में काम करने वाले दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भाटी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती का सुुुसाइड करना आया है। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनवाई गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें