फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोते रहे घरवाले... प्रेमी संग मिल किशोरी ने किया कुछ ऐसा कि हवा हो गई नींद; भागते हुए थाने पहुंचा पिता

Thu, 26 Oct 2023 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में घरवाले सोते रहे और प्रेमी संग मिलकर किशोरी तिजोरी साफ कर गई। परिजन ने तिजोरी देखी तो उनकी नींद हवा हो गई। पिता शिकायत लकेर भागते हुए थाने पहुंचा। 
विज्ञापन
love affair
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में घरवाले सोते रहे और किशोरी अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। जानकारी हुई तो घरवालों के होश उड़ गए। कुछ पल के लिए वह सन्नाटे में चले गए। लड़का गांव का ही रहने वाला है। किशोरी अपने साथ लाखों की नकदी और जेवरात लेकर गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।   

विज्ञापन


घटना मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात की है। गांव निवासी किशोरी घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण के साथ करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लेकर प्रेमी के साथ चली गई। गुरुवार की सुबह घरवाले जगे तो मामले की जानकारी हुई है। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमी उसी गांव का ही रहने वाले है। वह लंबे समय से एक-दूसरे के सपंर्क में थे। घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने प्रेमी और उसका सहयोग करने वालों के खिलाफ नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। परिजन और पुलिस दोनों की तलाश में जुटे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में सीडीआर निकालकर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें