फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जांच के लिए टीम तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर डीआईओएस कार्यालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सभी विकास खंड क्षेत्र के लिए नामित नोडल अधिकारियों को डीआईओएस ने अभियान चलाने व 31 अगस्त तक आख्या प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही बगैर मान्यता के संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए डीआईओएस कार्यालय अलर्ट मोड में आ गया है। छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए डीआईओएस रवींद्र सिंह ने 11 ब्लॉकों में 11 नोडल अधिकारियों को नामित किया है। डीआईओएस ने बताया कि मथुरा नगर के प्रधानाचार्य सत्यदेव, मथुरा ग्रामीण के लिए प्रधानाचार्य डॉ. रन सिंह, गोवर्धन के लिए प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, बलदेव के लिए प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश यादव, राया के लिए प्रधानाचार्य शिव चरन सिंह, चौमुहां के लिए प्रधानाचार्या सारिका श्रीवास्तव, नौहझील के लिए प्रधानाचार्य हरिकेश यादव, फरह के लिए सहायक अध्यापक बच्चू सिंह, छाता के लिए प्रधानाचार्या रचना, नंदगांव के लिए प्रधानाचार्य छीतर सिंह और मांट के लिए प्रधानाचार्य संदेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

डीआईओएस ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करें। मुख्य भवन के साथ ही शिक्षण कक्ष का न सिर्फ फोटो लें बल्कि वीडियो भी बनाएं। यह भी देखेें कि कक्षा पांच या फिर आठ तक की मान्यता लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक कक्षाओं का संचालन तो नहीं हो रहा। साथ ही कहा है कि 31 अगस्त तक निरीक्षण की पूरी आख्या डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें